मुंबई। कर्नाटक की सिनी शेट्टी को रविवार को वीएलसीसी फेमिना मिस इंडिया के ग्रैंड फिनाले में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड-2022 का विजेता घोषित किया गया। जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित समारोह में राजस्थान की रूबल शेखावत फेमिना मिस इंडिया-2022 की ‘फर्स्ट रनर-अप’ रहीं और उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान को ‘सेकेंड रनर-अप’ चुना गया। चयन मंडल में अभिनेत्री नेहा धूपिया और मलाइका अरोड़ा, डिनो मोरिया, पूर्व क्रिकेटर मिताली राज, डिजाइनर रोहित गांधी और राहुल खन्ना, कोरियोग्राफर श्यामक डावर शामिल थे।
0 टिप्पणियाँ