जौनपुर: सत्याग्रह आन्दोलन 334वें दिन भी जारी

जौनपुर। सत्याग्रह आन्दोलन के 334वें दिन पत्रकार उत्पीडन, भ्रष्टाचार, जनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी निस्तारण, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाला एवं सिरकोनी बाजार (इजरी) की भीषण डकैती काण्ड के अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में 'सत्याग्रह आन्दोलन' जारी रहा। 
सत्याग्रह आन्दोलनकारी यशवन्त कुमार गुप्त ने बताया कि यह आन्दोलन जाँच के मुख्य बिन्दुओं पर कायम रहते हुए समस्या के निस्तारण  तक जारी रहेगा। 9 अगस्त 2021 से यह आन्दोलन चलाया जा रहा है। आन्दोलन के समर्थन में मकरन्द कुमार मखमेलपुरी, मेवालाल यादव, होरीलाल, विजय प्रकाश मिश्र, विनोद कुमार सिंह, बिहारी लाल यादव, ओम प्रकाश यादव, प्रेम प्रकाश मिश्र, छेदीलाल साहू, अरविन्द विश्वकर्मा व अन्य लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ