महायज्ञ के नौवे दिन किया गया भंडारे का आयोजन

  • परशुराम सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित शतचण्डी महायज्ञ सकुशल संपन्न
बरसठी, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड के ग्राम पंचायत हरद्वारी बड़ेरी में परशुराम सेवा संस्थान के तत्वाधान में शतचंडी महायज्ञ का नौवां दिन मां भगवती की कृपा से सकुशल संपन्न हुआ। परशुराम सेवा संस्थान के तत्वाधान में करीब 9 दिन लक्ष्मी नारायण यज्ञ का समापन होने के बाद अब 9 दिन का शतचंडी महायज्ञ का आयोजन प्रकांड विद्वान आचार्य पंडित देवेश प्रसाद शुक्ला द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ मां भगवती का हवन पूजन और भंडारे का आयोजन भी किया गया। 
परशुराम सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी ने कहा कि यह महायज्ञ समाजिक उत्थान प्राणियों के हितों के लिए परशुराम सेवा संस्थान ट्रस्ट के द्वारा कराया जा रहा है और संस्था की तरफ़ से 101 यज्ञ कराने का संकल्प लिया है। परशुराम सेवा संस्थान के तत्वाधान में 1 वर्ष तक इसी तरह से ऐसे ही महायज्ञ जैसे आयोजन चलते रहेंगे। परशुराम सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी ने यह भी कहा कि यह परशुराम सेवा संस्थान ट्रस्ट द्वारा सभी गरीब, असहायों की शादी से लेकर गरीब बच्चों की पढ़ाई तक की हर संभव मदद की जाएगी। मैं सभी  बन्धु बान्धवों सहित समस्त प्राणियों को यह संदेश देना चाहता हूं कि
हम सभी लोग गरीब असहाय लोगों की मदद के लिए आगे आए और मदद करें। परशुराम सेवा संस्थान ट्रस्ट द्वारा हो रहे शतचंडी़ महायज्ञ में अपना अमुल्य समय व सहयोग प्रदान किऐ हैं मै सभी का आभार प्रकट करता हूं। मां भगवती आप सभी पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखें। 
इस अवसर पर पुरोहित आचार्य पंडित, देवेश प्रसाद शुक्ला, दिनेश तिवारी, शुभम तिवारी, गिरीश चंद्र तिवारी, राजेश तिवारी, दिग्विजय तिवारी, रवि मिश्रा, ओमप्रकाश, तिवारी, वाचस्पति तिवारी, विजयनाथ तिवारी, नीरज मिश्र, सतीश चन्द्र दुबे, उपाध्यक्ष बृजनाथ दूबे, प्रवक्ता कमलेश मिश्र व परशुराम सेवा संस्थान संगठन के समस्त पदाधिकारी गण महायज्ञ में सम्मिलित रहे।

https://chat.whatsapp.com/KWwe3I6W1CFBtSW1kvUD5Z
Join Group

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ