रात में नहाने से सेहत को मिलते हैं कई बेहतरीन लाभ

नहाना हमारी दिनचर्या का एक अहम हिस्सा है। रोजाना नहाने से शरीर साफ-सुथरा रहता है जिससे कई तरह के रोगों से बचाव होता है। कई लोग सुबह जल्दी उठकर नहाते हैं तो कई लोग शाम को कॉलेज या दफ्तर से आने के बाद नहाना पसंद करते हैं। आपने अक्सर बड़े-बुजुर्गों को कहते सुना होगा कि रात में नहाना हमारी सेहत के लिए ठीक नहीं है। लेकिन हम आपको बता दें कि इस बात का कोई तथ्य नहीं है कि रात में नहाने से स्वास्थ्य को नुकसान होता है। वहीं, आपको यह जानकार हैरानी होगी कि रात में नहाने के कई फायदे हैं। आइए जानते हैं कि रात में नहाने के क्या फायदे हैं - 
अच्छी नींद आती है 
अगर आप दिनभर की थकान के बाद भी रात में ठीक से सो नहीं पाते हैं तो रात में गुनगुने पानी से नहाने से आपको अच्छी नींदा आ सकती है। दरअसल, जब हम रात में गुनगुने पानी से नहाते हैं तो हमारे शरीर का तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक बढ़ जाता है। इसके बाद जब हम कपड़े पहनते हैं तो हमारे शरीर का तापमान घटता है। रात में नहाने से दिनभर की थकान और तनाव दूर होता है और अच्छी नींद आती है।
दिनभर की गंदगी साफ होती है 
दिनभर गर्मी, धूल और पसीने से हमारे शरीर में गंदगी जमा हो जाती है। खासतौर पर गर्मी में शरीर से तेल और पसीना ज़्यादा निकलता है। ऐसे में जब हम रात में नहाते हैं तो हमारे शरीर से सारी गंदगी साफ हो जाती है। 
त्वचा रोगों से बचाव होता है 
रात में नहाने से दिनभर की गंदगी और पसीना निकल जाता है जिससे त्वचा साफ़ होती है। गर्मियों में मुहांसों औरफोड़े-फुंसी की समस्या ज़्यादा होती है। ऐसे में रात में नहाने से त्वचा रोगों ऐसे बचाव होता है। 
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है 
कई शोधों में यह पाया गया है कि रात में नहाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इससे हमारा शरीर कई तरह के संक्रमण से लड़ पाता है, जिससे बीमारियों से बचाव होता है।
ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है 
रात में नहाने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर ढंग से हो पाता है जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। रात में गुनगुने पानी से नहाने से हाई ब्लड  प्रेशर की समस्या में लाभ होता है। 
बुखार कम होता है 
यदि आपको बुखार है तो रात में नहाना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। रात में गुनगुने पानी से नहाने से शरीर से पसीना निकलता है, जिससे बुखार भी उतर जाता है।
- प्रिया मिश्रा 

Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ