जौनपुर से कांवरियों का जत्था 23 को होगा रवानाः सुधीर साहू- Chakradoot

जौनपुर। बोल बम कांवरिया संघ के अध्यक्ष सुधीर साहू ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दिया कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन महीने में 23 जुलाई दिन शनिवार को प्रातः 7 बजे एक भव्य कांवड़ यात्रा हनुमान घाट से निकलेगी। 
शोभायात्रा में बैण्ड-बाजा, घोड़ा, हाथी तथा भगवान शिव की झांकी के साथ विशाल शोभायात्रा भी निकाली जायेगी जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुये भण्डारी रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर समाप्त हो गयी। इसके बाद सभी कांवरिये रेलमार्ग द्वारा सुल्तानगंज के लिये रवाना होंगे जहां से गंगाजल लेकर देवघर के लिये प्रस्थान करेंगे।

Verma Dental Clinic Dr. Alok Verma
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ