जौनपुर: 17 जाति के आरक्षण की मांग को लेकर 25 को प्रदर्शन करेगा भामासपाः रामधनी बिन्द- Chakradoot

जलालपुर, जौनपुर। भारतीय मानव समाज पार्टी की मासिक बैठक बुधवार को जलालपुर स्थित केन्द्रीय कार्यालय पर हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष केवट रामधनी बिन्द ने किया जहां सर्वसम्मत से निर्णय लिया गया कि पार्टी के बैनर तले 25 जुलाई को 17 जाति के आरक्षण की मांग को लेकर प्रदेश के हर जिले में धरना-प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा जायेगा। 
उक्त धरना-प्रदर्शन उपरोक्त विषय के अलावा भाजपा सरकार में निरन्तर बढ़ रही महंगाई एवं परेशान जनता की पीड़ा को लेकर है। इस दौरान श्री बिन्द ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बारिश न होने के चलते प्रदेश केा सुखाग्रस्त घोषित किया जाय। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम प्रसाद निषाद, राष्ट्रीय सचिव जितेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष मृत्युंजय गौतम, विजय बहादुर निषाद, गणेश बिन्द, धीरज बिन्द, भैया लाल बिन्द सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Verma Dental Clinic Dr. Alok Verma
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ