जौनपुर। मड़ियाहूं रोड फूलपुर चौराह स्थित जस्ट यूपी 62 रेस्टोरेन्ट में चक्रदूत प्रजापति सामज ट्रस्ट द्वारा भारतीय प्रजापति शीर्षक सुधारक संत राम सुभीख प्रजापति की 14वीं पुण्यतिथि मनायी। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता गुलाब चन्द्र प्रजापति ने संत रामसुभीख प्रजापति के चित्र पर पुष्प चढा कर श्रदा सुमन अर्पित किया और कहा कि संत राम सुभीख ने अपना सम्पूर्ण जीवन प्रजापति शीर्षक सुधारने में लगा दिया। यह हमारे समाज के लिए प्रेरणा श्रोत थें।
विशिष्ट अतिथि अखिल प्रजापति कुम्भकार सामज मुंबई के विवाह वर-वधू संरक्षक बांके लाल प्रजापति व राम सूरत प्रजापति, उत्तर प्रदेशीय प्रजापति महासभा के प्रदेश संगठन मंत्री कैलाशनाथ प्रजापति, प्रधानाचार्य राजेन्द्र प्रसाद प्रजापति, भागीदारी पार्टी (पी) के लोकसभा प्रत्यशी जियालाल प्रजापति ने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि हम सभी लोग अपने बच्चों को शिक्षित करें यही संत रामसुभीख प्रजापति को सच्ची श्रद्धाजंलि होगी।
चक्रदूत प्रजापति समाज ट्रस्ट के उपाध्यक्ष मोहनलाल प्रजापति ने कहा कि संत राम सुभीख प्रजापति मु्ंबई में मजदूरों की आवाज हुआ करते थे। ये उन लोगों का घोर विरोध करते थें जो कुम्भार जाति के होकर भी अन्य जाति का शीर्षक प्रयोग करते थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाज सेवी चन्द्रशेखर प्रजापति, संचालन चक्रदूत प्रजापति समाज के सचिव संजय प्रजापति ने किया। अंत में कार्यक्रम आयोजक पूर्व विधान सभा प्रत्यशी विजय प्रजापति व चक्रदूत प्रजापति समाज के अध्यक्ष महेन्द्र प्रजापति ने आये हुये अतिथियों के प्रति अभार जताया।
इस अवसर पर पेशकार सदानन्द प्रजापति, वरिष्ठ अधिवक्ता डा. योगेन्द्र कुमार प्रजापति, चक्रदूत प्रजापति समाज के महासचिव ब्रहम्देव प्रजापति एवं संगठन मंत्री डा. सजीव कुमार प्रजापति, आनन्द प्रजापति, आकाश प्रजापति, संतोष प्रजापति, सन्तोष कुमार प्रजापति, संदीप प्रजापति, जितेन्द्र प्रजापति, आदर्श प्रजापति, दीपक प्रजापति आदि मौजूद रहे।
.jpg)
.jpg)
1 टिप्पणियाँ
Very nice
जवाब देंहटाएं