कविता: जन्म सफल हो जायेगा -Chakradoot

जन्म सफल हो जायेगा

मिला मानव जीवन सबको,
नेक कर्म में सभी लगाएं।।
त्याग मोह माया, द्वेष भाव,
प्रभु भक्ति में रम जाएं।।

मंदिर मस्जिद या गुरुद्वारा,
निज धर्म सभी को प्यारा।।
मातृ पिता हैं प्रभु समान,
इनकी सेवा धर्म हमारा।।

पंचतत्व से बना निज काया,
चौरासी लाख बाद पाया।
इसे प्रभु भक्ति में रमा कर,
दूर करें अवगुण की छाया।।

भले जुटा ले कागज के धन,
पर छोड़ सभी को जाना है।।
मिला भाग्य से मानव तन,
इसे प्रभु भक्ति में लगाना हैं।।

काम, क्रोध और मद, लोभ,
ये सब वैतरणी के अवरोध।।
दूर यदि इनसे रह पाएंगे
तो जीवन सफल कर पाएंगे।।

कम रहा यदि धन और दौलत,
कमा इसे फिर लिया जायेगा।
पर लग गया प्रभु का चस्का,
तो जन्म सफल हो जायेगा।।
अंकुर सिंह
हरदासीपुर, चंदवक
जौनपुर, उ.प्र.-222129. 

Verma Dental Clinic Dr. Alok Verma
Ad

Saroj Homeopathic Clinic Dr. Shailesh Kumar Prajapati Mo.09696792841
Ad

Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ