Jaunpur News: कोतवाली में साइबर जागरूकता दिवस का किया गया आयोजन

जौनपुर। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश पुलिस के आदेशानुसार चलाये जा रहे साइबर जागरूकता दिवस के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी के निर्देशन में थाना कोतवाली में साइबर जागरूकता दिवस का आयोजन किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा. संजय कुमार, पुलिस उपाधीक्षक गौरव कुमार एवं साइबर क्राइम के का. ओम प्रकाश जायसवाल द्वारा साइबर जागरुकता कार्यक्रम में लोगों को हो रही साइबर क्राइम के बारे में विस्तृत जानकारी की दी गयी। साथ ही उससे बचाव व सतर्क रहने हेतु सुझाव दिये गये।
कार्यशाला में जनपद के व्यापारी बंधु, कामगार, ऑटो चालक, रिक्शा चालक एवं प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह सहित समस्त चौकी इंचार्ज व पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। इसी क्रम में साइबर हेल्प डेस्क का शुभारंभ अपर पुलिस अधीक्षक नगर/नोडल अधिकारी साइबर क्राइम डा. संजय कुमार ने किया।

Verma Dental Clinic Dr. Alok Verma
Ad

Saroj Homeopathic Clinic Dr. Shailesh Kumar Prajapati Mo.09696792841
Ad

Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ