Jaunpur News: संत रामसुभीख प्रजापति की मनायी गयी जयंती


जौनपुर। नगर के रशीदाबाद में आखिल प्रजापति कुम्भकार समाज ने भारतीय प्रजापति शीर्षक सुधारक संत रामसुभीख प्रजापति की जयंती 1 जनवरी 2022 शनिवार को मनायी गयी।
इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि जिला शासकीय अधिवक्ता गुलाब चंद प्रजापति ने संत रामसुभीख प्रजापति के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि संत रामसुभीख जी कुम्हार जातियों को टूटने से बचाया। उन्होंने त्याग और शिक्षा पर प्रकाश डाला।
Jaunpur News: संत रामसुभीख प्रजापति की मनायी गयी जयंती
विशिष्ट अतिथि भागीदारी पार्टी पी. के जिला सलाहकार ब्रह्मदेव प्रजापति ने कहा कि संत राम सुभीख प्रजापति के सपनों को पूरा करने का समय आ गया है। संत रामसुभीख प्रजापति हमेशा सत्य के मार्ग पर चलकर समाज को जोड़ने का कार्य किया और एकता पर बल दिया। हम लोग एक जुट होकर समाज के लिए लड़ेंगे और देश की सत्ता में भागीदारी लेंगे।
कार्याक्रम ​की अध्यक्षता करते ​हुये कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति के कोषाध्यक्ष सुधाकर प्रजापति एडवोकेट ने ​​कहा कि संत रामसुभीख प्रजापति मजदूरों की आवाज हुआ करते थे और तन-मन-धन से सदैव समाज की मदद करते थे। 
Jaunpur News: संत रामसुभीख प्रजापति की मनायी गयी जयंती
उन्होंने समाज को टूटने से बचाया है जो कुम्हार जाति के होकर अन्य जाति के शीर्षक का प्रयोग करते थे उनका विरोध करते थे और उनसे प्रजापति शीर्षक लिखने को कहते थे। संचालन आखिल प्रजापति कुम्भकार समाज के जिलाध्यक्ष संजय प्रजापति ​ने किया। कार्यक्रम आयोजक आखिल प्रजापति कुम्भकार समाज प्रदेश उपाध्यक्ष म​हेन्द्र प्रजापति ने किया। 
इस अवसर पर वरिष्ठ आधिवक्ता सोमारूराम प्रजापति, सावन प्रजापति, सुषमा प्रजापति, पवन प्रजापति, नीतू प्रजापति, अभिमन्यु प्रजापति, पूजा प्रजापति, विकास प्रजापति, प्रीति प्रजापति, आदर्श प्रजापति, रीता प्रजापति, दीपक प्रजापति, दूधनाथ प्रजापति सहित तमाम स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।

Jaunpur News: संत रामसुभीख प्रजापति की मनायी गयी जयंती
Ad

Ad

Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ