News: डीएम के पिता मोहन प्रसाद वर्मा के निधन पर शोकसभा आयोजित

जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के पिता मोहन प्रसाद वर्मा का 11 सितम्बर 2021 को आकस्मिक निधन हो जाने के कारण मृतक आत्मा की शांति के लिये शोकसभा का आयोजन अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया।
शोकसभा में नगर मजिस्ट्रेट अनिल अग्निहोत्री, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी हिमांशु नागपाल, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अनिल कुमार शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ विजय प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष पवन कुमार मौर्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश श्रीवास्तव, राजीव कुमार श्रीवास्तव, हारून रशीद, जवाहर सोनकर, मेंहदी रजा, प्रवीण श्रीवास्तव, अरविंद कुमार सिंह, कलेक्ट्रेट बार के पूर्व अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, विजय प्रताप सिंह व बार के अन्य पदाधिकारी सहित समस्त पटल सहायक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष शिव मोहन श्रीवास्तव ने किया।

DR_Prasant_kumar_prajapati
Ad

Saroj Homeopathic Clinic Dr. Shailesh Kumar Prajapati Mo.09696792841
Ad

Ad

Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ