News: भाजपा नगर दक्षिणी ने दीनदयाल उपाध्याय की मनायी 105वीं जयन्ती

  • सभी ने कहा-महान चिन्तक व कुशल संगठनकर्ता थे उपाध्याय जी
जौनपुर। देश को एकात्म मानववाद की प्रगतिशील विचारधारा देने वाले दीनदयाल उपाध्याय एक महान चिंतक व कुशल संगठनकर्ता थे। वह द्वी राष्ट्रवाद के खिलाफ थे उन्होंने अखंड भारत की कल्पना की थी। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी नगर दक्षिणी अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने उपाध्याय जी की 105वीं जयंती पर आयोजित संगोष्ठी में बोलते हुए कही। संगोष्ठी का आयोजन जौनपुर दक्षिणी के विभिन्न बूथों पर जयंती की पूर्व संध्या पर किया गया।
महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष सीमा तिवारी ने कहा कि पंडित जी एक प्रखर विचारक, उत्कृष्ट संगठनकर्ता तथा एक ऐसे नेता थे जिन्होंने जीवन पर्यंत अपनी व्यक्तिगत ईमानदारी व सत्य निष्ठा को महत्व दिया। जिला मंत्री रविंद्र सिंह ने बताया कि पंडित जी की मान्यता थी कि हिंदू कोई धर्म व साम्प्रदाय नहीं, बल्कि भारत की राष्ट्रीय संस्कृति है। नगर उपाध्यक्ष बसंत प्रजापति एवं मनोज तिवारी ने पंडित जी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि ऐसी महान विभूति का जन्म हिन्दुस्तान में हुआ, यह हम सभी भारतवासियों के लिए गर्व का विषय है।
संगोष्ठी का संचालन नगर महामंत्री राजेश गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में नगर उपाध्यक्ष राजेश कन्नौजिया, डा. कमलेश निषाद, अभिषेक श्रीवास्तव, दीपक मिश्रा, अरविंद गुप्ता, नगर कोषाध्यक्ष संदीप जायसवाल, निशाकांत द्विवेदी, अजय सेठ, प्रदीप तिवारी, ललिता श्रीवास्तव, विमला देवी, चांदनी राय, मानसी सिंह, रोली सिंह, दीक्षा सिंह, शालू सिंह, सोनी सिंह, मोहित कश्यप, राजेश श्रीवास्तव, अश्विनी निषाद, शुभम निषाद, सत्येंद्र सिंह, रवि निषाद, राकेश श्रीवास्तव, पन्ना लाल निषाद, जगदीश मौर्य, विस्तारक अरुण विश्वकर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Ad

DR_Prasant_kumar_prajapati
Ad

Saroj Homeopathic Clinic Dr. Shailesh Kumar Prajapati Mo.09696792841
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ