UP में फिर बढ़ा लॉकडाउन, दो दिनों तक रहेगी बंदी- Chakradoot

लखनऊ। प्रदेश में कोरोना महामारी के भयावह होते हालात व हाईकोर्ट द्वारा कई बार संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का आदेश मिलने के बाद प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन दो दिनों के लिए और बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब 6 मई यानी गुरुवार सुबह सात बजे तक बंदी रहेगी।
जानकारी के अनुसार इसके पहले शुक्रवार की शाम आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक लॉकडाउन घोषित किया गया था जो दो दिन और बढ़ा दिया गया है। ये आदेश सीएम योगी ने टीम-9 के साथ बैठक में दिए हैं। 
Lockdown increased again in UP, will remain in captivity for two days - Chakradoot
Demo Pic
29 अप्रैल को योगी सरकार ने शुक्रवार शाम 8 बजे से मंगलवार सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन करने का निर्णय लिया था। आज 3 मई सोमवार को दो दिनों के लिए लॉकडाउन और बढ़ा दिया है।
इसके साथ ही प्रदेश सरकार ने मॉस्क न पहनने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं। बिना मास्क के बाहर निकलने वालों पर पहली बार एक हजार रुपये जुर्माना लिया जाएगा। दूसरी बार 10 गुना ज्यादा जुर्माना देना होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ