जौनपुर: रागिनी सिंह बनीं भाजपा की क्षेत्रीय मंत्री

जौनपुर: रागिनी सिंह बनीं भाजपा की क्षेत्रीय मंत्री


जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा काशी क्षेत्र की कार्यसमिति में नगर के वाजिदपुर दक्षिणी बस्ती निवासी रागिनी सिंह को क्षेत्रीय मंत्री बनाए जाने पर उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष रहीं रागिनी सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं, महिलाओं और शुभचिंतकों ने मिठाई खिलाकर, माला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर खुशी जताई।

इस दौरान रागिनी सिंह ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगी। महिला मोर्चा को गांव-गांव तक मजबूत करना, महिलाओं को संगठन से जोड़ना और उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाना उनकी प्राथमिकता होगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं महिला मोर्चा की पदाधिकारी मौजूद रहीं।

जे.सी.आई अध्यक्ष अंजनी प्रजापति की तरफ से महापर्व छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं

Shop Name: Peehu Shoe Centre (पीहू शू सेंटर) Proprietors: Abhimanyu Prajapati & Sawan Prajapati (प्रो० अभिम्य प्रजापति & सावन प्रजापति) Products Available: Fancy shoes and chappals (फैंसी जूते व चप्पल) School bags (स्कूल बैग) Belts and accessories (बेल्ट व एसेसरीज) Contact Numbers: 9616646011, 8400418002 Address: Ikramganj, Nagar Panchayat, Gaura Badshahpur, Jaunpur (इक्रामगंज, नगर पंचायत, गौरा बादशाहपुर, जौनपुर)

चक्रदूत प्रजापति समाज देशवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली, छठ पूजा की ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ