जौनपुर: राष्ट्रवीर सेना ने मनाई रानी लक्ष्मीबाई की जयंती

जौनपुर: राष्ट्रवीर सेना ने मनाई रानी लक्ष्मीबाई की जयंती

जौनपुर। राष्ट्रवीर सेना चेतना की धारा की ओर से हनुमान घाट स्थित कार्यालय पर वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की 198वीं जयंती श्रद्धा एवं देशभक्ति के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजीव चौरसिया ने की। सेना अध्यक्ष महेश कुमार ने भारत माता एवं रानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान वक्ताओं ने रानी लक्ष्मीबाई के साहस, त्याग और बलिदान को याद करते हुए उनके जीवन को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। अंत में भारत माता की आरती कर देश की एकता और राष्ट्रभक्ति के लिए कार्य करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में आलोक सेठ, डॉ. मदन मोहन वर्मा, आशीष कुमार, नीरज सेठ, सुरेंद्र सोनी और मंगल सेठ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
चक्रदूत प्रजापति समाज देशवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली, छठ पूजा की ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं


नेहा पॉवर टूल्स जौनपुर | Power Tools, Agri Tools & Spare Parts in Ahiyapur
Advt

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ