धनुष और ममूटी की आगामी फिल्म ‘ओम: चैप्टर 1: उधिरम – द ब्लड वुड’का दूसरा गाना ‘वीझा वीरा’ रिलीज़ हो गया है। साई अभ्यंकर के संगीत से सजे इस गाने में दमदार बीट्स और हाई-वोल्टेज म्यूज़िक का शानदार अंदाज देखने को मिलता है।
इससे पहले फिल्म का पहला गाना ‘अलाका लूवा’ दर्शकों के बीच लोकप्रिय हुआ था। ‘वीझा वीरा’ को लेकर भी मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं।
राजकुमार पेरियासामी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में धनुष, ममूटी, साई पल्लवी, श्रीलीला, नसीरुद्दीन शाह और इंद्रन्स अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
यहां सुनें ‘वीझा वीरा’: https://youtu.be/YKmQiO8zPr8

0 टिप्पणियाँ