जौनपुर: किडनी की बीमारियों का खतरा बढ़ रहा, जागरूकता जरूरी: डा. एहतेशाम

जौनपुर। बदलती जीवनशैली, खान-पान में लापरवाही, मधुमेह और उच्च रक्तचाप के कारण किडनी से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। गुर्दा रोग विशेषज्ञ डा. एहतेशाम अहमद ने कहा कि किडनी की बीमारी शुरुआती दौर में कई बार स्पष्ट लक्षण नहीं दिखाती, इसलिए नियमित स्वास्थ्य जांच बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि मधुमेह और उच्च रक्तचाप से पीड़ित लोगों को चिकित्सकीय सलाह के अनुसार ब्लड शुगर, रक्तचाप, किडनी फंक्शन और पेशाब में प्रोटीन की जांच करानी चाहिए। संतुलित आहार, नमक का सीमित सेवन, नियमित व्यायाम और वजन नियंत्रित रखना किडनी को स्वस्थ रखने में सहायक है। बिना डॉक्टर की सलाह के दर्द निवारक दवाओं का लंबे समय तक इस्तेमाल करने से भी बचना चाहिए। जौनपुर निवासी डा. एहतेशाम अहमद ने जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल तथा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से उच्च चिकित्सा शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह नगर के नईगंज स्थित ट्यूलिप हार्ट एंड किडनी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सेवाएं दे रहे हैं।

Shop Name: Peehu Shoe Centre (पीहू शू सेंटर) Proprietors: Abhimanyu Prajapati & Sawan Prajapati (प्रो० अभिम्य प्रजापति & सावन प्रजापति) Products Available: Fancy shoes and chappals (फैंसी जूते व चप्पल) School bags (स्कूल बैग) Belts and accessories (बेल्ट व एसेसरीज) Contact Numbers: 9616646011, 8400418002 Address: Ikramganj, Nagar Panchayat, Gaura Badshahpur, Jaunpur (इक्रामगंज, नगर पंचायत, गौरा बादशाहपुर, जौनपुर)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ