जौनपुर की आस्था आनंद सिंह ने कुश्ती में जीता स्वर्ण पदक

जौनपुर। गोरखपुर में आयोजित उत्तर प्रदेश सीनियर स्टेट चैंपियनशिप-2026 कुश्ती प्रतियोगिता में जौनपुर की बेटी आस्था आनंद सिंह ने 65 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। पहली बार सीनियर स्टेट चैंपियनशिप में प्रतिभाग करते हुए आस्था ने यह उपलब्धि हासिल की।
स्वर्ण पदक जीतने के बाद आस्था अब राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनकी सफलता से जिले में खुशी का माहौल है। आस्था के पिता आनंद सिंह पुलिस विभाग में कार्यरत हैं, जबकि उनकी मां मेनका सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रह चुकी हैं। आस्था की इस उपलब्धि पर शुभचिंतकों ने उनके घर पहुंचकर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Shop Name: Peehu Shoe Centre (पीहू शू सेंटर) Proprietors: Abhimanyu Prajapati & Sawan Prajapati (प्रो० अभिम्य प्रजापति & सावन प्रजापति) Products Available: Fancy shoes and chappals (फैंसी जूते व चप्पल) School bags (स्कूल बैग) Belts and accessories (बेल्ट व एसेसरीज) Contact Numbers: 9616646011, 8400418002 Address: Ikramganj, Nagar Panchayat, Gaura Badshahpur, Jaunpur (इक्रामगंज, नगर पंचायत, गौरा बादशाहपुर, जौनपुर)

चक्रदूत प्रजापति समाज देशवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली, छठ पूजा की ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ