जौनपुर: डॉ. दिनेश शर्मा को उपराज्यपाल नियुक्त किए जाने पर बधाई

जौनपुर: डॉ. दिनेश शर्मा को उपराज्यपाल नियुक्त किए जाने पर बधाई
डॉ. दिनेश शर्मा के उपराज्यपाल बनने पर सत्येन्द्र सिंह ने दी बधाई
स्मृति चिह्न व अंगवस्त्र भेंट कर जताया सम्मान, राष्ट्रसेवा के समर्पित भाव को बताया प्रेरणास्रोत
जौनपुर। शाहगंज तहसील क्षेत्र के छताईकला निवासी एवं लॉ ऑफ लेबर एडवाइजर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह ने पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा को अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह का उपराज्यपाल नियुक्त किए जाने पर स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंट कर बधाई दी। उन्होंने डॉ. शर्मा के दीर्घ राजनीतिक एवं सार्वजनिक जीवन, संगठन के प्रति निष्ठा, सरलता, कर्मठता और राष्ट्रसेवा के समर्पित भाव की सराहना की।
सत्येन्द्र सिंह ने कहा कि डॉ. दिनेश शर्मा का व्यापक अनुभव और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहा है। उन्हें संवैधानिक दायित्व मिलना उनके लंबे सार्वजनिक जीवन की महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. शर्मा के कुशल नेतृत्व और अनुभव से अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में विकास, सुशासन और जनसेवा को नई गति मिलेगी। उन्होंने उनके सफल कार्यकाल और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अजय प्रजापति की तरफ से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
Advt


अंजनी प्रजापति की तरफ से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
Advt

जौनपुर: डॉ. दिनेश शर्मा को उपराज्यपाल नियुक्त किए जाने पर बधाई
Advt

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ