जौनपुर: सुल्तानपुर सदर विधायक राजबाबू उपाध्याय से मिले शाहगंज विधायक रमेश सिंह, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

Shahganj MLA Ramesh Singh met Jaunpur Sultanpur Sadar MLA Rajbabu Upadhyay, wished for speedy recovery.

दारुलशफा, लखनऊ स्थित आवास पर की शिष्टाचार भेंट, मंच से गिरने के कारण कंधे में लगी चोट पर जाना कुशलक्षेम

जौनपुर। शाहगंज के विधायक रमेश सिंह ने गुरुवार को दारुलशफा, लखनऊ स्थित आवास पर सुल्तानपुर सदर के विधायक राजबाबू उपाध्याय से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। हाल ही में मंच से गिरने के कारण उनके दाहिने कंधे में डिस्लोकेशन की चोट लगी थी। इस दौरान विधायक रमेश सिंह ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और पूर्णतः स्वस्थ होने की कामना करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की।

 विधायक रमेश सिंह ने  सुल्तानपुर सदर के विधायक राजबाबू उपाध्याय से उनके लखनऊ स्थित दारुलशफा आवास पर शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने मंच से गिरने के कारण दाहिने कंधे में लगी चोट के बाद उनका हालचाल जाना और स्वास्थ्य की जानकारी ली।

इस अवसर पर विधायक रमेश सिंह ने कहा, "राजबाबू उपाध्याय जी जनसेवा के प्रति समर्पित जनप्रतिनिधि हैं। मैं ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। मुझे पूर्ण विश्वास है कि वह जल्द ही पहले की तरह ऊर्जा, उत्साह और समर्पण के साथ जनसेवा, राजनीतिक एवं सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में सक्रिय होंगे।"

भेंट के दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों के बीच क्षेत्रीय विकास, जनहित के मुद्दों तथा संगठनात्मक विषयों पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई। विधायक रमेश सिंह ने राजबाबू उपाध्याय के शीघ्र स्वस्थ होकर जनता के बीच लौटने की शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

Family Idli Cafe | FREE Home Delivery Up to 2 km | Order Now: 8887827014


Life Insurance Corporation of India (LIC)  भारतीय जीवन बीमा निगम  Vinay Kumar  LIC Advisor Agency Code: 10174-293  📧 vinayjnp777@gmail.com  📍 Address: Gram Parsani, Post Siddikpur, District Jaunpur, Uttar Pradesh – 222001  📞 Contact: 8808777487

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ