मुख्यमंत्री ने स्वस्थ, सक्रिय एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की
जौनपुर। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्र को उनके जन्मदिन के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुभकामना संदेश प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री ने पत्र के माध्यम से उनके उत्तम स्वास्थ्य, सक्रिय एवं सुदीर्घ जीवन की मंगलकामनाएं देते हुए समाज और राष्ट्र सेवा के लिए निरंतर कार्य करते रहने की कामना की। मुख्यमंत्री का शुभकामना पत्र प्राप्त होने पर विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने उनका हृदय से आभार व्यक्त किया।
बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्र के जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुभकामना पत्र भेजकर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में लिखा कि वे लंबे समय तक समाज एवं देश की सेवा करते रहें तथा उन्हें स्वस्थ, सक्रिय और सुदीर्घ जीवन प्राप्त हो।
मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश प्राप्त होने पर विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने इसे अपने जीवन का प्रेरणादायी और गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए मुख्यमंत्री के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने कहा, "जन्मदिन के शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्नेहिल आशीर्वाद एवं शुभकामना संदेश प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री का यह स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद मेरे लिए अमूल्य प्रेरणा है। मैं उनके प्रति हृदय की गहराइयों से आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त करता हूं। उनके मार्गदर्शन में प्रदेश और बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास तथा जनसेवा के लिए सदैव समर्पित रहूंगा।"
मुख्यमंत्री के शुभकामना संदेश के बाद विधायक के समर्थकों, क्षेत्रवासियों और शुभचिंतकों ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
0 टिप्पणियाँ