जौनपुर। बदलापुर विधानसभा के सिंगरामऊ क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई। शिवपुर–उतरेटिया मेमू का ठहराव शुक्रवार से हरपालगंज रेलवे स्टेशन पर शुरू हो गया। इस अवसर पर बदलापुर के भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने शिवपुर–उतरेटिया मेमू को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि समारोह में रेलवे अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
हरपालगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव से सिंगरामऊ एवं आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को वाराणसी और लखनऊ की यात्रा के लिए बड़ी राहत मिलेगी। स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही इस मांग के पूरा होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल रहा।
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडलीय प्रबंधक समर्थ गुप्ता, मृगेंद्र सिंह शिवबाबा, पूर्व जिला महामंत्री सुनील तिवारी, मंडल अध्यक्ष सिकंदर मौर्य, शनि शुक्ला, सिद्धार्थ सिंह, अमित चौहान 'बबलू', ओंकार नाथ मिश्र, बद्रीनारायण शास्त्री, राम गुन मिश्र, इंद्रकुमार दुबे, लालमणि मिश्र सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ