जौनपुर: मेधावी छात्र-छात्राओं एवं राष्ट्रीय जंबूरी प्रतिभागियों का हुआ सम्मान


मुख्य अतिथि जिला मुख्यआयुक्त डॉ. रणजीत सिंह  बोले— इतना आगे बढ़ो कि जिसके आगे कोई राह न हो 

जौनपुर। श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज समोधपुर में आयोजित सम्मान समारोह में मंगलवार को हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं तथा राष्ट्रीय जंबूरी में प्रतिभाग करने वाले स्काउट विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अजेय प्रताप सिंह एवं मुख्य अतिथि जिला मुख्यआयुक्त जौनपुर डॉ. रणजीत सिंह ने विद्यार्थियों को माला, स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।मुख्य अतिथि जिला मुख्यआयुक्त जौनपुर डॉ. रणजीत सिंह ने राष्ट्रीय स्तर के स्काउट प्रमाण पत्र वितरित करते हुए कहा कि शिक्षा व्यक्ति के जीवन और परिस्थितियों को बदलने का सबसे सरल एवं प्रभावी माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि “इतना आगे बढ़ो कि जिसके आगे कोई राह न हो।” उन्होंने स्काउट एवं गाइड गतिविधियों को व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए बच्चों को समाज सेवा और अनुशासन का संदेश दिया।
 प्रधानाचार्य डॉ. अजेय प्रताप सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी यदि लक्ष्य निर्धारित कर ईमानदारी से मेहनत करें तो जीवन में कोई भी मंजिल कठिन नहीं होती। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के हाईस्कूल के टॉप-10 मेधावी विद्यार्थियों को अंकुर 93.5 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान  कुलभूषण ने 93.33 प्रतिशत प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया। महक दुबे (91.66 प्रतिशत), वीर निवारी (91.33 प्रतिशत), ज्योति मौर्य (91 प्रतिशत), अंकुर उपाध्याय (90.5 प्रतिशत), ओम प्रकाश (90.33 प्रतिशत), उत्पल (90.16 प्रतिशत), आयुष (89.16 प्रतिशत) तथा तन्वी गुप्ता (89 प्रतिशत) के साथ टॉप-10 में शामिल रहे।
इंटरमीडिएट कक्षा 12 के मेधावी विद्यार्थियों में अर्पित वर्मा ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। अनुज कुमार विश्व और भावना सिंह ने 85.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। रेहान अंसारी 84.4 प्रतिशत, अंबुज कुमार 83.8 प्रतिशत, खुशी यादव 81.2 प्रतिशत, कुलदीप 81 प्रतिशत, ऋचा जायसवाल 80.2 प्रतिशत, ध्रुव सिंह 79.8 प्रतिशत, विमल उपाध्याय 79.7 प्रतिशत तथा रिया यादव 79 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय जंबूरी में प्रतिभाग करने वाले स्काउट एवं गाइड छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।संगीत अध्यापक प्रेमनाथ सिंह के निर्देशन में विद्यार्थियों ने असमिया एवं राजस्थानी भाषाओं में सांस्कृतिक गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। कार्यक्रम का संचालन धर्मदेव शर्मा ने किया। 
इस अवसर पर संतोष सिंह, विनय कुमार त्रिपाठी, अजय कुमार सिंह, संतोष कुमार, शोभनाथ यादव, अजीत सिंह यादव, गोकर्ण यादव, देवेंद्र चौधरी, मनोज तिवारी, नवीन सिंह, रामबक्श सिंह, दिनेश कुमार सिंह, अमृतलाल, अरुण कुमार मौर्य एवं मनीष रावत सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ