सिडनी में पुत्री अंशिता सिंह के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए विधायक रमेश सिंह
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में बीबीए की शिक्षा पूर्ण होने पर आयोजित हुआ दीक्षांत समारोह
जौनपुर। विधायक रमेश सिंह अपनी छोटी पुत्री अंशिता सिंह के ऑस्ट्रेलिया के खूबसूरत शहर सिडनी में बीबीए (बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) की शिक्षा पूर्ण होने पर आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। उनके साथ पत्नी एवं पुत्र भी सम्मिलित होकर इस गौरवपूर्ण पल को साझा किये। इस अवसर पर विधायक रमेश सिंह ने भावुक होते हुए कहा कि यह उनके परिवार के लिए जीवन के सबसे भावुक, गौरवपूर्ण और अविस्मरणीय क्षणों में से एक है।
उन्होंने कहा कि जब माता-पिता अपनी संतान को संघर्ष, परिश्रम, अनुशासन और सपनों की ऊँची उड़ान के साथ सफलता के मुकाम तक पहुँचते हुए देखते हैं, तब उस भाव को शब्दों में व्यक्त कर पाना अत्यंत कठिन हो जाता है। यह केवल एक डिग्री नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, संस्कारों, विश्वास और समर्पण का सुंदर प्रतिफल है।
विधायक ने कहा कि उन्हें अपनी पुत्री अंशिता सिंह की इस उपलब्धि पर अत्यंत गर्व है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि अंशिता जीवन में निरंतर नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करे तथा अपने परिवार, समाज और देश का नाम सदैव रोशन करती रहे।
उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जो व्यक्ति को आत्मनिर्भर, संस्कारित और सफल बनाती है। युवा पीढ़ी को बड़े सपने देखने चाहिए और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ आगे बढ़ना चाहिए। इस अवसर पर परिवार के सदस्यों एवं शुभचिंतकों ने भी अंशिता सिंह को उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं असीम सफलताओं की शुभकामनाएँ दीं।
0 टिप्पणियाँ