जौनपुर: पूर्व मंत्री को ललई ने दी श्रद्धांजलि, परिवार को बंधाया ढांढस


जौनपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रहे रामनगर निवासी स्वर्गीय अरुण कुमार सिंह की तेरहवीं कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समर्थक और शुभचिंतक शामिल हुए। सभी ने दिवंगत नेता को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया।

 इस दौरान पूर्व ऊर्जा मंत्री शैलेंद्र यादव ललई ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
 पूर्व ऊर्जा मंत्री ललई ने कहा कि अरुण कुमार सिंह ‘मुन्ना’ एक जनप्रिय, सरल और संघर्षशील नेता थे, जिन्होंने हमेशा जनता की आवाज को मजबूती से उठाया। उनका राजनीतिक और सामाजिक योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि उनके निधन से प्रदेश की राजनीति और जौनपुर जिले को अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ