सोनकर समाज की बैठक कर एकजुटता और समाज हित में काम करने का लिया संकल्प
विधायक ने शहर के पॉलिटेक्निक चौराहे पर आयोजित बैठक में महिलाओं, युवाओं और समाज के लोगों से किया संवाद
जौनपुर। पॉलिटेक्निक चौराहे पर आयोजित सोनकर समाज की बैठक में बुधवार की देर शाम मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने समाज के लोगों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं और युवाओं से मिलकर समाज की एकजुटता और विकास पर जोर दिया।
बैठक में बड़ी संख्या में सोनकर समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान डॉ. रागिनी सोनकर ने सभी से संवाद करते हुए समाज की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज के उत्थान के लिए सभी वर्गों की भागीदारी बेहद जरूरी है।
डॉ. रागिनी ने कहा कि
सोनकर समाज हमेशा से मेहनती और जागरूक रहा है। हमें मिलकर अपने समाज के हक और सम्मान के लिए संगठित होकर काम करना होगा। माताओं-बहनों और युवाओं की भागीदारी से ही समाज मजबूत बनेगा और हम विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकेंगे।सी
उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा, रोजगार और सामाजिक जागरूकता पर विशेष ध्यान देना समय की आवश्यकता है, तभी समाज आगे बढ़ेगा।
बैठक में समाज के लोगों ने एकजुट रहकर समाज के हितों में कार्य करने का संकल्प लिया और विधायक का आभार व्यक्त किया।
0 टिप्पणियाँ