जौनपुर: वरिष्ठ सपा नेता की चाची के निधन पर विधायक ने दी श्रद्धांजलि


सुइथाकला क्षेत्र के डेहरी गांव पहुंचे विधायक रमेश सिंह, जताई संवेदना, परिजनों को बंधाया ढांढस

जौनपुर। सुइथाकला विकासखंड अंतर्गत ग्रामसभा डेहरी में गुरुवार को वरिष्ठ समाजवादी पार्टी नेता डॉ. सूर्यभान यादव की चाची के निधन पर उनके आवास  श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। विधायक रमेश सिंह ने परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
  उन्होंने चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे और आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विधायक रमेश सिंह ने सपा नेता की चाची के निधन को अत्यंत दुखद बताया। उन्होंने ईश्वर से आत्मा को शांति प्रदान करने और शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की।
उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में वह परिवार के साथ खड़े हैं और हर संभव सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे। इस मौके पर क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने भी शोक व्यक्त करते हुए आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ