धूमधाम से मनाया गया श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान शाखा समोधपुर का 35 वां स्थापना दिवस
जौनपुर। सुइथाकला क्षेत्र के श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान शाखा समोधपुर का 35 वां स्थापना दिवस मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अघोरेश्वर महाप्रभु एवं पूज्यपद गुरुपद संभव राम जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना से किया गया। प्रातः 9:00 बजे से 24 घंटे तक अखंड संकीर्तन अघोरान्ना परो मंत्रः नास्ति तत्वं गुरो परम का संकीर्तन हुआ। इस अवसर पर जिले की कई शाखों और क्षेत्र वासियों का तांता लगा रहा।
शाखा के उपाध्यक्ष एवं गांधी स्मारक विद्यालय संकुल के प्रबंधक हृदय प्रसाद सिंह रानू ने कहा कि श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान विश्व का कल्याण करने के लिए उल्लेखनीय योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि संपूर्ण विश्व में शांति, आपसी भाई चारे की भावना और समस्त सृष्टि का कल्याण संस्थान का मूल मंत्र है। उपाध्यक्ष ने कहा कि सभी संस्थाओं को युवा पीढ़ी को सन्मार्ग एवं परोपकार का भाव उत्पन्न करने के लिए काम करना चाहिए। कोषाध्यक्ष एवं श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज समोधपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह ने कहा कि दीन दुखियों की सेवा और हर जीव में ईश्वर का दर्शन संस्थान की सबसे बड़ी सीख है। पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने भी शाखा में पहुंचकर अघोरेश्वर महाप्रभु और गुरुपद संभव राम जी के चरणों में मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया। पूर्व सांसद ने सर्वेश्वरी समूह संस्थान द्वारा मानवता की सेवा के नेक कार्यों की सराहना की। मौके पर शाखा के सदस्य सतीश सिंह, प्रो.अरविंद कुमार सिंह, राजेश सिंह प्रधानाचार्य डीपीएड, प्रधानाचार्य डॉ अजेय प्रताप सिंह, केडी सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख डोभी, नवीन सिंह, पद्मभूषण सिंह, बिंद प्रताप सिंह, रमाशंकर मिश्र वैद्य, जितेंद्र बहादुर सिंह बबलू, मुरलीधर सिंह, संतोष कुमार, पुजारी संतोष कुमार, आशीष सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ