विधायक रमेश सिंह ने शिक्षण कक्ष का किया उद्घाटन, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
जौनपुर। खुटहन क्षेत्र के ग्रामसभा सौरइयाँ मलूकपुर में रविवार को अशोक महान शिक्षण संस्थान में नवीन शिक्षण कक्ष का उद्घाटन एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक रमेश सिंह ने फीता काटकर कक्ष का उद्घाटन किया और प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया। विधायक रमेश सिंह ने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिक्षण संस्थान ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत और अनुशासन के साथ पढ़ाई करने की प्रेरणा दी तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार वर्मा ने मुख्य अतिथि एवं सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय परिवार विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।
कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधीर सिंह ‘बब्बू’, पूर्व बीडीसी अरविंद शर्मा, प्रधान सुईथाखुर्द अशोक यादव, नाथ वर्मा, संस्थान के प्रबंधक पलकधारी वर्मा, पूर्व बीडीसी राम नयन यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ