श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों का सिलसिला जारी
जौनपुर। विकासखंड क्षेत्र सुइथाकला अंतर्गत डेहरी गांव निवासी वरिष्ठ सपा नेता डॉ. सूर्यभान यादव की चाची हीरावती यादव (75) के निधन पर सोमवार को श्रद्धांजलि देने के लिए जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की। डेहरी गांव स्थित उनके पैतृक निवास स्थान पर पहुंचकर भावभीनी शोक संवेदना प्रकट करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। लोगों ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ढांढस बंधाया। आत्मा की शांति व परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। सपा नेता की चाची का हृदय गति रुक जाने के कारण ( 21मार्च) शनिवार को निधन हो गया था। मौके पर शांति साधना आश्रम के महंत संत प्रकाश दास जी महाराज, शाहगंज के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख इंद्रदेव यादव, पूर्व प्रधान विजय बहादुर यादव, विजय पाल यादव, लल्लन प्रसाद यादव, डॉ रमेश यादव सहित अन्य लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
0 टिप्पणियाँ