विकासखंड खुटहन ब्लॉक परिसर में आयोजित हुई केंद्रीय बजट 2026 पर आधारित विधानसभा चौपाल
जौनपुर। विकासखंड खुटहन ब्लॉक परिसर में आयोजित केंद्रीय बजट 2026 पर आधारित विधानसभा चौपाल कार्यक्रम में रविवार को विधायक रमेश सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ, माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट करके स्वागत किया गया।विधायक ने चौपाल कार्यक्रम में केंद्रीय बजट के विभिन्न प्रावधानों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं देश के समग्र विकास की दिशा में उठाए गए महत्वपूर्ण कदमों पर प्रकाश डाला। विधायक ने बताया कि यह केंद्रीय बजट देश के आर्थिक विकास को बढ़ावा देने वाला है। बजट में आर्थिक विकास को गति देने और उसे धारणीय रखने पर जोर दिया गया है। इसके लिए, सरकार ने 7 रणनीतिक और अग्रणी क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया है। इससे इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार को गति मिलेगी। उन्होंने चौपाल में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करते हुए बजट के माध्यम से किसानों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों एवं मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण की प्रतिबद्धता को साझा किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि सरकार ने हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा की है, जिससे यातायात को गति मिलेगी और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। सरकार समाज के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। ब्लॉक प्रमुख बृजेश कुमार यादव ने कहा कि बजट में टैक्स सुधारों की घोषणा की गई है जिससे छोटे करदाताओं को लाभ मिलेगा।मौके पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत अजय मिश्रा, मंडल अध्यक्ष गण वसंत लाल मौर्य खुटहन, अनिल सिंह, सुईथाकला, अवधेश दुबे अरसिया, डॉ० अशोक बिंद, जमुनिया, चिंता हरण शर्मा शाहगंज), खुशी राम मिश्र, बेचन पाण्डेय, नरेंद्र उपाध्याय जी जिला अध्यक्ष, भाजपा किसान मोर्चा, भीम सिंह (पूर्व मंडल अध्यक्ष), श्री जितेंद्र सिंह संयोजक शाहगंज विधानसभा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ