जौनपुर: वन विभाग के पूर्व निरीक्षक को पूर्व ऊर्जा मंत्री ने दी श्रद्धांजलि


  जौनपुर। सुइथाकला विकासखंड क्षेत्र के सवायन गांव निवासी एवं  वन विभाग के पूर्व निरीक्षक संतोष सिंह की तेरहवीं संस्कार में शनिवार की देर शाम तक श्रद्धांजलि देने के लिए सिलसिला जारी रहा। इस अवसर पर सपा सरकार में रहे पूर्व ऊर्जा एवं नियोजन राज्य मंत्री शैलेंद्र यादव ललई ने उनके निवास स्थान पर पहुंचकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व ऊर्जा मंत्री ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ढांढस बंधाया। आत्मा की शांति व परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। पूर्व  निरीक्षक के पैतृक निवास पर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए गणमान्य नागरिकों एवं स्थानीय लोगों का तांता लगा रहा। मौके पर शिक्षक संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सतीश सिंह, डॉ  संदीप सिंह, तारा प्रणय तिवारी,   सहित क्षेत्र के अन्य लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ