जौनपुर सौरभ पर पूरे विद्यालय परिवार को गर्व हृदय प्रसाद सिंह
  • गणित प्रवक्ता के बेटे को गेट परीक्षा में प्रथम प्रयास में ही मिली सफलता 
  • पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन में एग्जीक्यूटिव पद पर हुआ चयन    

जौनपुर। सुइथाकला क्षेत्र के श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज समोधपुर के गणित प्रवक्ता संतोष कुमार के बड़े बेटे सौरभ कुमार का चयन पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन में एग्जीक्यूटिव के पद पर गुरुग्राम में हुआ है। सौरभ ने महज 23 वर्ष की उम्र में और प्रथम प्रयास में ही यह सफलता हासिल की है। इससे परिजनों, विद्यालय परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर है। बधाई देने के लिए स्थानीय नागरिकों एवं शुभचिंतकों का तांता लग गया है। इनकी इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई नवोदय विद्यालय जौनपुर और बीटेक, आईआईटी कानपुर से हुई। इनका चयन गेट परीक्षा 2025 के बाद साक्षात्कार से हुआ। इन्होंने सफलता का श्रेय अपने पिता को दिया है। पिता संतोष कुमार ने कहा कि सौरभ की कठिन मेहनत रंग लाई। हम सभी लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरकर इन्होंने यह साबित कर दिया कि जब लक्ष्य निश्चित हो तो समस्याएं सफलता में बाधक नहीं बनती। इस सफलता पर गांधी स्मारक विद्यालय संकुल प्रबंधक हृदय प्रसाद सिंह रानू ने प्रसन्नता व्यक्त की है।उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। सौरभ पर पूरे विद्यालय परिवार को गर्व है। पूर्ण विश्वास है कि वह अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और लगन के साथ करेंगे तथा समाज का नाम रोशन करेंगे। पूर्व प्रधानाचार्य डॉ रणजीत सिंह, प्रधानाचार्य डॉ अजेय प्रताप सिंह, संतोष कुमार सिंह, शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह, सुरेश पांडेय, विनय त्रिपाठी, धर्मदेव शर्मा, प्रेमनाथ सिंह चंदेल, अरुण कुमार मौर्य, राम बख्श सिंह आदि लोगों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

विशेष रोल प्रेक्षक ने जौनपुर में की समीक्षा बैठक

विशेष रोल प्रेक्षक ने जौनपुर में की समीक्षा बैठक