जौनपुर : C-TET की प्रथम पाली परीक्षा में दूसरे की जगह परीक्षा दे रही महिला का बायोमेट्रिक मिसमैच

जौनपुर। थानाध्यक्ष जफराबाद के नेतृत्व में थाना जफराबाद पुलिस टीम द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा प्रथम  पाली में प्रकाश ग्लोबल स्कूल जगदीशपुर जौनपुर में वन्दना कुमारी पुत्री राजमणि ग्राम काशीपुर, पोस्ट मोलनापुर (अमरगढ़), जिला प्रतापगढ़ (उ0प्र0) द्वारा कु0 नीलम यादव पुत्री संतलाल, ग्राम घनश्यामपुर जिला जौनपुर के स्थान पर पेपर दे रही थी। जिसके सम्बन्ध में बायोमेट्रिक मिसमैच होने पर कॉलेज प्रशासन द्वारा पकड़ा गया, इस सम्बंध में थाना स्थानीय पर 1. वन्दना कुमारी व 2. कु0 नीलम यादव उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0-27/2026 धारा- 319(2), 318(4), 336(2), 336(3), 340(2), 61(2) बीएनएस व लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) अधिनियम, 2024 की धारा 10 पंजीकृत किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ