सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने रिंग रोड के निर्माण को लेकर केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात
जौनपुर। जौनपुर के सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री ने रविवार को 944.19 करोड़ के वेस्टर्न बाईपास की बड़ी सौगात दी है जिसमें दोनों तरफ सर्विस रोड शामिल हैं। सांसद के प्रयास से जनता को आवागमन में सुविधा एवं सहूलियत मिलेगी।
जौनपुर सदर के सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से शहर के 12.2 कमी लंबे 4 लेन वेस्टर्न बाईपास के निर्माण के लिए मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री ने इसके लिए 944.19 करोड रुपए की स्वीकृति दे दी है। यह परियोजना मार्ग एक कंटीन्यूअस रिंग रोड बनाकर जौनपुर के क्षेत्रीय सड़क नेटवर्क में मिक्सिंग लिंग को पूरा करेगा। इससे शहर में लगने वाले भीषण जाम से निजात मिलेगी। सांसद ने बताया कि इससे शहर का ट्रैफिक सुगम होगा। इसके अलावा इससे व्यापार और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। सांसद ने कहा कि जनपद की जनता को लंबे समय से आवागमन में जाम की समस्या का सामना करना पड़ता था। इसका इंतजार जनता लंबे अरसे से कर रही थी। हमारा प्रयास जनता की समस्याओं को दूर करना है। आम जनता के हितों और उम्मीदों पर खरा उतरना मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
0 टिप्पणियाँ