- विकास के मुद्दों को लेकर राज्य मंत्री से मिले विधायक रमेश चंद्र मिश्र
- 1.2 करोड़ से बनेंगी तीन सड़कें, मंडी समिति करायेगी निर्माण
जौनपुर। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के विकास के मुद्दों को लेकर विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने शुक्रवार की शाम राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह से मुलाकात की। विधायक के प्रस्ताव पर राज्य मंत्री ने विधानसभा क्षेत्र के तीन नए मार्गो को मंडी समिति से स्वीकृति प्रदान की। विधायक ने बताया कि ग्राम गजाधरपुर मुख्य नहर से गजहरमऊ ब्राह्मण बस्ती के लिए 42 लाख, इब्राहिमपुर पुल से शीतला प्रसाद इण्टर कालेज तक 25. 22 लाख तथा पुरागम्भीर शाह में चंद्रबली सरोज के घर के सामने से माईनर की पटरी होते हुये वासुपुर सीमा तक मार्ग के लिए 34.82 लाख रुपए से मार्ग बनेंगे।
श्री मिश्र ने बताया कि उक्त तीनों सड़कों के निर्माण में 1.2 करोड़ रुपए खर्च होंगे जिनका निर्माण मंडी समिति करायेगी। मार्गो का निर्माण जल्द ही शुरू होगा। इससे क्षेत्र की जनता एवं आम राहगीरों को आवागमन में सुविधा एवं सहूलियत मिलेगी। विधायक ने कहा कि क्षेत्र का चौमुखी विकास हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। विकास के लिए हमारी सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। सरकार हर तबके के लोगों का सर्वांगीण विकास करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को क्षेत्र के धरातल पर उतार कर जनता की खुशहाली के लिए निरंतर प्रयासरत हूं। प्रस्ताव की स्वीकृति मिलने पर विधायक ने राज्य मंत्री के प्रति आभार जताया।

0 टिप्पणियाँ