जौनपुर: परोपकार मानव का सबसे बड़ा धर्म : राम प्रताप - Chakradoot

जौनपुर: परोपकार मानव का सबसे बड़ा धर्म : राम प्रताप - Chakradoot
सुईथाकला, जौनपुर। विकासखंड क्षेत्र के सुईथाकला गांव निवासी समाजसेवी राम प्रताप बिंद के सौजन्य से उनके जन्मदिन पर शुक्रवार को क्षेत्र की गरीब विधवा महिलाओं को वस्त्र वितरण किया गया। राम प्रताप बिंद ने कहा कि असहाय, गरीब और जरूरतमंदों की सेवा दुनिया का सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने बताया कि दीन-दुखी और गरीब इंसान इस धरती पर ईश्वर के ही साक्षात रूप हैं। परहित मनुष्य का दिव्य गुण है। इसके अभाव में मानव जीवन अधूरा है। कहा कि मानवता की सेवा मानव का सबसे बड़ा कर्तव्य है। आभार इंजी. चंदन निषाद ने व्यक्त किया। मौके पर सोनई, सोनू बिन्द, अमरनाथ बिन्द, रमेश बिन्द, अरविन्द बिन्द, जयराम चौकीदार, धन्नू पुजारी, सुरेश गौतम, मखंचू, संतोष बिन्द, मो. कमाल, राधेश्याम बिन्द समेत क्षेत्र के अन्य लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ