जौनपुर: व्यापार मण्डल ने साइबर ठगी से बचाव के लिये लगाया सेमिनार

जौनपुर: व्यापार मण्डल ने साइबर ठगी से बचाव के लिये लगाया सेमिनार
  • डर, लालच एवं विश्वास साइबर धोखाधड़ी में सहायक होते हैं: राधेरमण
  • व्हाट्सएप एवं मेल पर टू-स्टेप वेरीफिकेशन चालू रखें: जय प्रकाश
  • प्रत्येक व्यक्ति पर तत्काल विश्वास एकदम न किया जाय: संग्राम यादव

जौनपुर। नगर उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा नगर के गल्ला मण्डी चौराहे पर व्यापारियों को जागरूकता हेतु साइबर धोखाधड़ी से बचाव के लिए सेमिनार नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल की अध्यक्षता में हुआ जहां जौनपुर पुलिस के साइबर एक्सपर्ट असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर जय प्रकाश सिंह और साइबर एक्सपर्ट संग्राम यादव ने व्यापारियों को धोखाधड़ी से बचाव के अनेक उपाय बताया।
इसी क्रम में जिलाध्यक्ष दिनेश टण्डन ने नगर कमेटी द्वारा किये गये इस जागरूकता कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से व्यापारियों को जागरूक करके ठगी से बचाया जा सकता है। प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी एवं कार्यक्रम संयोजक संजय केड़िया ने संयुक्त रूप से बताया कि इधर के दिनों में साइबर क्राइम बहुत ज्यादा बढ़ गया है, इसलिए लोगों को जागरूक करके ही ठगी से बचाया जा सकता है।
साइबर एक्सपर्ट जय प्रकाश सिंह ने बताया कि साइबर अपराध के मामलों में अक्सर लोग फोन पर कही गई बातों पर विश्वास कर लेते हैं। फोन से हमें जानकारी मिलती है लेकिन यही माध्यम ठगी का सबसे बड़ा जरिया बन चुका है, इसलिए यह जानना बहुत जरूरी है कि ठगी कैसे होती है और अपराधी किन तरीकों का इस्तेमाल करते हैं। अपने व्हाट्सएप और जीमेल पर टू-स्टेप वेरीफिकेशन जरूर चालू रखें। इसी क्रम में आरक्षी संग्राम यादव ने बताया कि किसी को भी पैसा भेजने से पहले पूरी तरह जांच पड़ताल कर लें। हर मैसेज को ध्यान से पढ़ें। प्रत्येक व्यक्ति पर तुरंत विश्वास न करें तभी साइबर ठगी से बचाव सम्भव है।
नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने कहा कि डर, लालच और विश्वास साइबर धोखाधड़ी में सबसे बड़े सहायक होते हैं। फोन से बात करने वाला व्यक्ति कितना भी प्रभावशाली हो, किसी से भयभीत और डरने की जरूरत नहीं है। व्यापारियों ने बड़े ही गंभीरता से साइबर एक्सपर्ट की बातों को समझा और इस सेमिनार की प्रशंसा किया।
इस अवसर पर जिला संरक्षक राजदेव यादव, अशोक बैंकर, छब्बू लाल सोनकर, नरेंद्र जायसवाल, श्याम चंद्र अग्रहरी, संतोष अग्रहरि, ओम प्रकाश जायसवाल, मुन्ना लाल अग्रहरि, अरविंद बैंकर, अनिल वर्मा, मनोज साहू, विमल भोजवाल, संतोष साहू, विनोद अग्रहरि, रामकुमार साहू, अमर जौहरी, राकेश जायसवाल, यशवंत साहू, संतोष फार्मेसी, शिवम बरनवाल, रोशी सोनकर, चेतन टंडन, रविंद्र अग्रहरि, लोकेश कुमार, हफीज शाह, डीके अग्रहरि, शाहिद मंसूरी, नीरज शाह, प्रमोद बैंकर, चंदन सेठ, गौरव जायसवाल, विजय गुप्ता, शुभम अग्रहरी, मुन्ना गुप्ता, राज साहू, निश्चय जायसवाल, कमल नयन साहू, सुमित अग्रहरि, नसीम अख्तर, प्रशांत गुप्ता, योगेश साहू, सुधीर अग्रहरि, विकास जायसवाल, आयुष सिंह, अनूप जायसवाल, सोनू सेठ सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष हफिज शाह ने किया। अन्त में कार्यक्रम संयोजक संजय केडिया ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

जे.सी.आई. जौनपुर 2026 के अध्यक्ष श्री अंजनी प्रजापति की ओर से समस्त जौनपुर वासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं On behalf of JCI Jaunpur 2026, President Mr. Anjani Prajapati extends his warmest wishes to all the residents of Jaunpur on Republic Day.

Pawan Kumar Prajapati, Proprietor of P.K. Tyre Agency, Jaunpur, extends his warmest wishes to all fellow citizens on Republic Day.

मो. हसन इण्टर कॉलेज जनपद जौनपुर की तरफ से देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ