सुइथाकला, जौनपुर। गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर, जौनपुर में दिनांक 10अक्टूबर, 2025 को मिशन शक्ति फेज-5 महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान वाद -विवाद प्रतियोगिता भी हुई। इसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहित होकर हिस्सा लिया और विविध पक्षों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर अरविंद कुमार सिंह ने कहा मिशन शक्ति से महिलाएं सशक्त और स्वावलंबी हो रही है। प्रो.सिंह ने आधी आबादी के अधिकारों सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के संदर्भ में विस्तृत चर्चा की। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विवि में राष्ट्रीय सेवा योजना के पूर्व समन्वयक तथा आई.क्यू.ए.सी.समन्वयक प्रो. राकेश कुमार यादव ने भारतीय इतिहास में वैदिक युग से लेकर आधुनिक युग तक महान स्त्रियों और उनके योगदान को बताया।
पुरुष प्रधान समाज के बावजूद महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ी हैं। आज की महिला की हिस्सेदारी राजनीति, इंजीनियरिंग, विज्ञान, तकनीक, खेल में बढ़ी है।मिशन शक्ति से महिला की स्थिति और सशक्त हुई है। प्रो. लक्ष्मण सिंह, डॉ पंकज सिंह, डॉ अवधेश कुमार मिश्रा, डॉ अविनाश वर्मा, डॉ आलोक प्रताप सिंह बिसेन, जितेंद्र कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
डॉ लालमणि प्रजापति ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा धन्यवाद ज्ञापन हिंदी के विभागाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ नीलमणि सिंह, डॉ विष्णुकांत त्रिपाठी व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ