जौनपुर: आर्य तिवारी सीयूईटी में चयनित

जौनपुर: आर्य तिवारी सीयूईटी में चयनित

सुइथाकला, जौनपुर। एनटीए द्वारा आयोजित सीयूईटी 2025 में विकासखंड क्षेत्र के ऊँचगांव  निवासी प्रमुख विद्या तिवारी के पोते आर्य तिवारी का चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर इन्हें सीयूईटी यूजी की परीक्षा में उत्कृष्ट उपलब्धि पर  चैंपियनशिप का प्रमाण पत्र दिया गया। इस सफलता पर परिजनों, क्षेत्र वासियों और सगे-संबंधियों में खुशी की लहर है। इन्होंने संत अतुलानंद आवासीय अकादमी शिवपुर वाराणसी से हाई स्कूल तथा विद्याश्रम पब्लिक स्कूल कोटा राजस्थान से इंटरमीडिएट किया। आर्य ने अपनी सफलता का मुख्य प्रेरणा स्रोत  प्रख्यात ज्योतिषाचार्य देवपुंज चाचा डॉ. रमेश चंद्र तिवारी 'गुरुजी' को बताया। उन्होंने कहा कि चाचा की प्रेरणा और और मार्गदर्शन हमेशा मिलता रहा जिसकी बदौलत उन्हें यह उपलब्धि हासिल हुई। उन्होंने बताया कि माता-पिता, बड़े पिता व बड़ी माता, बाबा और गुरुजनों से हमेशा सकारात्मक ऊर्जा मिलती रही। डॉ. उमेश चंद्र तिवारी व पिता डॉ.राकेश चंद्र तिवारी परिषदीय विद्यालय में शिक्षक हैं। बाबा राजेंद्र प्रसाद तिवारी ग्राम प्रधान और माता प्रतिभा तिवारी गृहणी हैं। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. उमेश चंद्र तिवारी ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि आर्य बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि  व  बहुमुखी प्रतिभा का छात्र रहा है। उनकी मेहनत रंग लाई है। 

सफलता की बुलंदियों को छूने के लिए संघर्षरत सभी छात्र-छात्राओं और प्रतियोगी छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा स्रोत बताया। इससे क्षेत्र ही नहीं बल्कि जनपद गौरवान्वित हुआ है। पिता डॉ. राकेश चंद्र तिवारी व माता प्रतिभा तिवारी ने बताया कि आर्य के कठिन परिश्रम और समर्पण ने यह सफलता दिलाई। इसके पूर्व बड़े भाई शशांक तिवारी का आईआईटी में चयन हुआ था। बाल संरचना संस्थान इंटरमीडिएट कॉलेज लालापुर के प्रबंधक सुरेश पांडेय, अजय सिंह, डॉ. राजेश चंद्र तिवारी, तारा प्रणय तिवारी, उत्तर-प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सतीश सिंह, सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल पट्टी नरेंद्रपुर के प्रबंध निदेशक संजय सिंह, अमरजीत मिश्रा , दयाराम पांडेय, तुलसीराम तिवारी, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला प्रचार मंत्री दुष्यंत मिश्रा,शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष  डॉ.रणंजय सिंह व सुधाकर सिंह, पारसनाथ यादव, अरविंद यादव समेत अधिकारियों -कर्मचारियों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ