जौनपुर: भाजपा मंडल की नई कार्यकारी घोषित, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को किया सम्मानित

जौनपुर: भाजपा मंडल की नई कार्यकारी घोषित, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को किया सम्मानित


सुइथाकला,जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी ने ब्लॉक के मंडल के पदाधिकारियों की कार्यकारी घोषित की है। एसवीडी गुरुकुल महाविद्यालय ऊँचगांव में बुधवार को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख विद्या तिवारी रहीं। मुख्य अतिथि ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। ब्लॉक प्रमुख ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी संगठन के कार्यकर्ता ही पार्टी अथवा संगठन के रीड होते हैं। कार्यकर्ता ही पार्टी के ढांचे की नींव होते हैं जिनकी बदौलत कोई भी पार्टी अपने अस्तित्व में टिकी रहती है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पार्टी की नीतियों और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को  जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। उन्होंने कहा कि मोदी- योगी के नेतृत्व की केंद्र और प्रदेश सरकार दलित-पिछड़े और शोषित वर्ग के उत्थान के लिए काम कर रही है। वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश पांडेय ने कहा कि  भाजपा संपूर्ण विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है जो राष्ट्र को एकता के सूत्र में बांधने का काम कर रही है उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि आम जनता से जुड़कर कार्य करें।
जौनपुर: भाजपा मंडल की नई कार्यकारी घोषित, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को किया सम्मानित
जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि वर्तमान भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार में हर वर्ग खुशहाल है। सरकार सबके हित के लिए काम कर रही है। जिला उपाध्यक्ष राकेश वर्मा ने कहा कि संगठन और पार्टी से ही कार्यकर्ताओं की पहचान होती है। कहा कि पार्टी के हित के लिए काम करना सभी कार्यकर्ताओं का उत्तरदायित्व ही नहीं बल्कि धर्म है। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में अनिल कुमार सिंह को नया मंडल अध्यक्ष बनाया गया। रमेश चंद्रगुप्त, शशि तिवारी, योगेंद्र यादव, संतोष तिवारी, रागिनी सिंह, हेमा सिंह को उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश तिवारी व अरविंद वर्मा को महामंत्री बनाया गया। अभिराम बिंद, धीरेंद्र मिश्रा, नीलम गौतम, महेंद्र नाथ गौतम, केसरी नंदन मिश्रा, परमेंद्र गुप्त को मंत्री तथा सुरेश गौतम को कोषाध्यक्ष बनाया गया।अध्यक्षता करते हुए नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी की मंशा पर सदैव खरा उतरने का काम करूंगा। उन्होंने कहा कि संगठन को धरातल तक मजबूती देना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी। मंडल अध्यक्ष ने  शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया। मौके पर जिला  कार्यकारिणी के सदस्य संजय सिंह, सुधीर सिंह बब्बू मंडल मॉनिटरिंग प्रमुख आदि मौजूद रहे। संचालन महामंत्री ओमप्रकाश तिवारी ने किया।

Neha Power Tools in Ahiyapur, Jaunpur (U.P.) - Chakradoot

Tapasya Raj Physiotherapy Orthopedic Centre in Jaunpur  | (24x7) Available Home Visit Tapasya Raj Physiotherapy Orthopedic Centre in Jaunpur  DR. S.K. PRAJAPATI DPT (Physiotherapist) State Medical Faculty Lucknow Mob.: 7860648195, 8090217290, 7408380706

वी.के. इण्टरप्राइजेज एण्ड फर्नीचर्स Manufacture Lamination Fiber Doors, Sagwan Door, Sheesham Door, Luxury Sofa Lamination Fiber Door Wooden Sagwan Door 9839987421 आशीष 9235734493 विष्णू 9918758266 अरुण उर्दू बाजार, शाहगंज रोड, जौनपुर धन्नूपुर कॉलोनी, किड्‌ज़ी स्कूल के बगल में, शाहगंज रोड, जौनपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ