जौनपुर: पूर्व मंत्री के जनपद आगमन पर सपा नेता राहुल त्रिपाठी ने किया जोरदार स्वागत- Chakradoot

जौनपुर पूर्व मंत्री के जनपद आगमन पर सपा नेता राहुल त्रिपाठी ने किया जोरदार स्वागत- Chakradoot, jaunpur news portal


भाजपा सरकार में ठगी का शिकार हुआ है ब्राह्मण समाज: पवन पाण्डेय

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री पवन पाडेय का जनपद आगमन पर मछलीशहर सीमा पर सपा नेता राहुल त्रिपाठी के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया जहां श्री पाडेय ने कहा कि भाजपा सरकार अपराध चरम पर है। कानून राज खत्म हो गया है। चारों तरफ अपराधियों का बोलबाला है। अपराधियों को संरक्षण भाजपा सरकार दे रही है। जो भाजपा के खिलाफ बोलेगा, झूठे मुकदमे में फंसाकर सरकार उसे जेल भेजने का काम कर रही है। भाजपा सरकार में ब्राह्मण समाज ठगी का शिकार हुआ है। जो भी ब्राह्मण समाज अगर भाजपा के खिलाफ है तो उसे सरकार पचा नहीं पा रही है। आये दिन उन पर फर्जी मुकदमे लगाकर जेल में बंद करने का काम सरकार कर रही है। श्री पाण्डेय ने आगे कहा कि जीते जी हरिशंकर तिवारी का योगी बाबा कुछ नहीं बिगाड़ पाये। अब उनके न रहने पर उनके परिवार को प्रताड़ित किया जा रहा है। उनका मकान बाउंड्रीवाल ढहाया जा रहा है। यह सरकार की सोची—समझी रणनीति है। भाजपा सरकार में जो ब्राह्मण मंत्री हैं, वह कठपुतली का काम कर रहे हैं। वह अपनी बातें और अपना काम कुछ नहीं कर पा रहे हैं। भाजपा सरकार ब्राह्मणों को पुतला बनाकर रखी हुई है।
आगामी 2027 में ब्राह्मण समाज और पीडीए समाज इस बार भारतीय जनता पार्टी को उखाड़ फेंकने के लिए संकल्पित है। आज हम जौनपुर में किसी निजी कार्यक्रम से आए हैं लेकिन जल्द ही ब्राह्मण समाज को जागने के लिए घर-घर जाएंगे और समाजवादी पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे। बाबा को किस बात की जलन थी कि हमारे इष्ट देवता भगवान परशुराम जी जयंती की छुट्टी निरस्त कर दिये हैं। यह ब्राह्मण समाज भूला नहीं है। जितने फेंक काउंटर ब्राह्मण समाज के हुए हैं और आज तक अपराधी आनंद से घूम रहे हैं, एक बार भी भाजपा सरकार ने उसे दुखी परिवार से न मिलने का काम किया और न ही न्याय दिलाने का काम किया। हम लोग इसी बात को लेकर ब्राह्मण समाज को जगाएंगे और भगवान परशुराम जी का फरसा उठाकर 2027 में भाजपा सरकार का अंत करेंगे।
इस अवसर पर जयहिन्द यादव, अनिल यादव, श्याम नरायण बिन्द, रोशन दूबे, सूर्यभान यादव, इजहार अहमद, वीरू यादव, निखिल यादव, प्रदीप यादव, विशाल पाडेय, रोहित शुक्ला, राजन तिवारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

वी.के. इण्टरप्राइजेज एण्ड फर्नीचर्स Manufacture Lamination Fiber Doors, Sagwan Door, Sheesham Door, Luxury Sofa Lamination Fiber Door Wooden Sagwan Door 9839987421 आशीष 9235734493 विष्णू 9918758266 अरुण उर्दू बाजार, शाहगंज रोड, जौनपुर धन्नूपुर कॉलोनी, किड्‌ज़ी स्कूल के बगल में, शाहगंज रोड, जौनपुर
Ads

नेहा पॉवर टूल्स | पावर टूल्स, ऐग्री टूल्स एवं स्पेयर पार्ट्स के थोक विक्रेता एवं मरम्मतकर्ता | गौरव 9554248814, अनुप 9696478784 | प्रो. मुन्ना लाल प्रजापति  |  पता- अहियापुर, जौनपुर (उ.प्र.)
Ads


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ