जौनपुर: लिपिक के भाई के निधन पर शोक सभा


 सुइथाकला। क्षेत्र के श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज समोधपुर में  लिपिक के पद पर कार्यरत जितेंद्र बहादुर सिंह के बड़े भाई राजेंद्र प्रसाद सिंह (70 ) का मंगलवार की रात इलाज के दौरान निधन हो गया। निधन की खबर से क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया। इस अवसर पर विद्यालय में एक शोक सभा आयोजित की गई। मौके पर 2 मिनट का मौन रखा गया। गांधी स्मारक विद्यालय संकुल के प्रबंधक हृदय प्रसाद सिंह रानू ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। प्रबंधक ने कहा कि उनका निधन विद्यालय परिवार के लिए अत्यंत दुखद है। उन्होंने आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। पूर्व प्रधानाचार्य व स्काउट गाइड के जिला मुख्य आयुक्त डॉ. रणजीत सिंह व प्रधानाचार्य डॉ. अजेय प्रताप सिंह ने इस निधन को परिवार पर वज्रपात बताया है।  राजेंद्र प्रसाद सिंह नलकूप विभाग में ऑपरेटर के पद से सेवानिवृत्त थे। वह करीब एक वर्ष से बीमार चल रहे थे जिनका इलाज लखनऊ स्थित पीजीआई में चल रहा था। यहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था।

 पुत्रवधू पुनीता सिंह मौजूदा ग्राम प्रधान हैं। पिता विश्वनाथ सिंह कई बार गांव के प्रधान और चाचा बैजनाथ सिंह इसी कॉलेज में प्रधान लिपिक रह चुके हैं। संतोष कुमार सिंह, विनय त्रिपाठी, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह, संतोष कुमार, धर्मदेव शर्मा, अरुण कुमार मौर्य, मनीष कुमार रावत डॉ. शोभनाथ यादव, कृष्ण मोहन श्रीवास्तव, प्रेमनाथ सिंह चंदेल, मनोज तिवारी, अमृतलाल विश्वकर्मा, शिवानी सिंह, प्रगति सिंह, सोनी सिंह,दिनेश कुमार सिंह, प्रीति बरनवाल अंकित मिश्रा आदि लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ