जौनपुर: गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता: आनंद प्रकाश

जौनपुर: गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता: आनंद प्रकाश

  • निपुण भारत मिशन अंतर्गत पूर्व प्राथमिक शिक्षा पर "हमारा आंगन, हमारे बच्चे" उत्सव कार्यक्रम आयोजित
जौनपुर: गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता: आनंद प्रकाश



सुइथाकला, जौनपुर। नई शिक्षा नीति व निपुण भारत मिशन अंतर्गत पूर्व प्राथमिक शिक्षा पर आधारित "हमारा आंगन, हमारे बच्चे" उत्सव कार्यक्रम सोमवार को बीआरसी कार्यालय पर आयोजित हुआ। जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ बीईओ आनंद प्रकाश सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया। बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत की शानदार प्रस्तुति दी गई। खंड शिक्षाधिकारी ने ब्लॉक में विकास की रणनीतियां एवं शिक्षण संबंधी तकनीकि पर प्रकाश डाला।

जौनपुर: गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता: आनंद प्रकाश


 उन्होंने बच्चों व उनके अभिभावकों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर बल दिया। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि शासन की मनसा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में अंतिम गरीब व्यक्ति के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सतीश सिंह ने कहा कि शिक्षक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समन्वय के साथ छात्र -छात्राओं को निपुण बनाने में सहयोग करें। वर्तमान समय में आम जनता, अभिभावकों व बच्चों में परिषदीय विद्यालयों के प्रति विश्वास बढा है। इसके लिए शिक्षकों, बच्चों और अभिभावकों द्वारा संयुक्त रूप से सार्थक प्रयास किया जा रहा है। 

जौनपुर: गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता: आनंद प्रकाश

ब्लॉक क्षेत्र का शिक्षा के क्षेत्र में जिले ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में एक अलग कीर्तिमान स्थापित हुआ है। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में नाटक, समूह गायन व नृत्य, अभिनय प्रस्तुत किया गया। ब्लॉक में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच शिक्षकों तथा बच्चों को पुरस्कृत किया गया। शिक्षक संघ के जिला मंत्री दुष्यंत मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. रणंजय सिंह व सुधाकर सिंह, पारसनाथ यादव, वरिष्ठ एआरपी संजय सिंह, पंकज सिंह, मनोज कुमार सिंह आदि ने भी अपने विचार रखे।

वी.के. इण्टरप्राइजेज एण्ड फर्नीचर्स Manufacture Lamination Fiber Doors, Sagwan Door, Sheesham Door, Luxury Sofa Lamination Fiber Door Wooden Sagwan Door 9839987421 आशीष 9235734493 विष्णू 9918758266 अरुण उर्दू बाजार, शाहगंज रोड, जौनपुर धन्नूपुर कॉलोनी, किड्‌ज़ी स्कूल के बगल में, शाहगंज रोड, जौनपुर



नेहा पॉवर टूल्स | पावर टूल्स, ऐग्री टूल्स एवं स्पेयर पार्ट्स के थोक विक्रेता एवं मरम्मतकर्ता | गौरव 9554248814, अनुप 9696478784 | प्रो. मुन्ना लाल प्रजापति  |  पता- अहियापुर, जौनपुर (उ.प्र.)

The Gorgeous Salon, Wazidpur Tiraha, Azamgarh Road, Jaunpur, Khushboo Prajapati (Miss UP Queen), Mobile- 7348283008
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ