जौनपुर: बच्चे देश के कर्णधार शिक्षा से समाज का विकास: बाबू सिंह कुशवाहा

जौनपुर: बच्चे देश के कर्णधार शिक्षा से समाज का विकास: बाबू सिंह कुशवाहा


  • बच्चे देश के कर्णधार शिक्षा से समाज का विकास: बाबू सिंह कुशवाहा- Chakradoot
  • हर्षोल्लास के साथ मना मां राजदेई उ.मा.विद्यालय का वार्षिकोत्सव

शिव कुमार प्रजापति 
जौनपुर। शाहगंज क्षेत्र के मां राजदेई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भरौली का वार्षिकोत्सव शनिवार को स्कूल परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने कई मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों की प्रस्तुति से भावविभोर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई ने स्कूल की सराहना की।
कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद बाबू सिंह कुशवाहा एवं  पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई के दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके अलावा छात्रों ने अनेक रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति करके लोगों को सोचने पर विवश कर दिया।

जौनपुर: बच्चे देश के कर्णधार शिक्षा से समाज का विकास: बाबू सिंह कुशवाहा

विधायक शैलेंद्र यादव ललई ने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि बच्चे देश के कर्णधार हैं। इसलिए हर व्यक्ति को अपने बच्चों को शिक्षा दिलाना जरूरी है। शिक्षा से समाज और देश दोनों का विकास होता है। बेटियों की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि आज के युग में बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं है। बेटियों ने अपनी प्रतिभा व हुनर के बल पर देश-प्रदेश ही नहीं बल्कि विदेशों में अपनी प्रतिभा मनवाई है।
प्रबंधक अशोक कुमार यादव ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उक्त अवसर पर प्रधानाचार्य राम अजोर यादव इंद्रेश कुमार यादव अध्यक्ष वसीम अहमद जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र यादव सहित तमाम गण उपस्थित रहे।

वी.के. इण्टरप्राइजेज एण्ड फर्नीचर्स Manufacture Lamination Fiber Doors, Sagwan Door, Sheesham Door, Luxury Sofa Lamination Fiber Door Wooden Sagwan Door 9839987421 आशीष 9235734493 विष्णू 9918758266 अरुण उर्दू बाजार, शाहगंज रोड, जौनपुर धन्नूपुर कॉलोनी, किड्‌ज़ी स्कूल के बगल में, शाहगंज रोड, जौनपुर



नेहा पॉवर टूल्स | पावर टूल्स, ऐग्री टूल्स एवं स्पेयर पार्ट्स के थोक विक्रेता एवं मरम्मतकर्ता | गौरव 9554248814, अनुप 9696478784 | प्रो. मुन्ना लाल प्रजापति  |  पता- अहियापुर, जौनपुर (उ.प्र.)

The Gorgeous Salon, Wazidpur Tiraha, Azamgarh Road, Jaunpur, Khushboo Prajapati (Miss UP Queen), Mobile- 7348283008
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ