मुंबई। प्रजापति सेवा संघ मुंबई टीम के द्वारा पूर्वांचल की धरती जौनपुर से आए हुए समाजसेवी हौसिला प्रजापति मास्टर साहब और समाजसेवी नेता डॉ. संजीव प्रजापति का भव्य स्वागत कान्दीवली लोखंडवाला में शिवाय होटल में किया गया।
वहीं प्रजापति सेवा संघ के संस्थापक रवि वर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा आप लोगों की त्याग तपस्या और संघर्ष से ही आज पूरे भारत में भारतीय संविधान सभा के सदस्य डॉ रत्नप्पा कुम्हार जी के विचारों पर चलने के लिए समाज और देश में जागरूकता आई है। आप लोग मेहनत करते रहिए हम अपनी टीम के साथ आप लोगों के साथ है। कार्यक्रम में उपस्थित थे।
.jpg)
इस अवसर पर चंदन, विजय, राजेंद्र, रमेश म. प्रजापति मंगला प्रसाद, विशाल, सोहन, रमाशंकर, जिलाजीत, रमेश चंद्र, उत्तर प्रदेश से आए हौसिला प्रसाद प्रजापति, डा संजीव तेजलाल प्रजापति उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बी.एस.एस.पी. बाबा फाउंडेशन के संयोजक ने कहा समाज और देश को आगे बढ़ाने के लिए युवाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, और स्वरोजगार पर ध्यान देना होगा तभी हम सभी का अखण्ड भारत और विश्व गुरु भारत का सपना साकार होगा। भारतीय संविधान सभा के सदस्य डॉक्टर रत्नप्पा कुम्हार जी की भारत रत्न दिलाना ही हमारा लक्ष्य है हौशीला प्रसाद जी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
0 टिप्पणियाँ