वाराणसी: गुरु गोबिंद सिंह जयंती पर बृहस्पति फ़ाउंडेशन ने जरूरतमंदों में भोजन बांटा
वाराणसी। गुरु गोविंद सिंह जयंती पर बृहस्पति फ़ाउंडेशन के द्वारा जरूरतमन्दों को भोजन वितरित किया गया। अमित प्रजापति ने बताया गुरु गोबिंद सिंह जी शौर्य और साहस के प्रतीक रहे हैं। खालसा पंथ की स्थापना गुरु गोबिंद सिंह जी ने ही की थी। गुरु गोविंद सिंह जी जयंती को को प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोग एक-दूसरे को बधाई संदेश भेजकर शुभकामनाएं देते हैं। इस मौके पर भोजन वितरण में बृहस्पति फाउंडेशन से आशा पांडेय, अमित प्रजापति, आंचल सिंह, निखिल यादव, संस्कृति, रोहित सोनी आदि लोग मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ