जौनपुर। महिलाओं की स्वास्थ्य देखभाल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में नगर के पॉलिटेक्निक चौराहा पर स्थित आशीर्वाद हॉस्पिटल में अत्याधुनिक कास्मेटिक गायनेकोलॉजी व आईवीएफ सेंटर का भव्य शुभारम्भ पूर्व विभागाध्यक्ष गायनिकोलॉजी डा. मंजू वर्मा, डा. शुभा सिंह, डा. शकुंतला यादव, डा. अंजू, डा. लालजी प्रसाद, डा. आरके गुप्ता ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस मौके पर डा. अंजू ने कहा कि यह सेंटर महिलाओं के लिए उन्नत चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए समर्पित हैं। प्रसूति और स्त्री रोग के क्षेत्र की एक प्रतिष्ठित हस्ती है। और अन्य प्रतिष्ठित मेहमानों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस सेंटर का उद्देश्य महिलाओं को बांझपन से जुड़ी समस्याओं और सम्पूर्ण स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों का समग्र समाधान प्रदान करना है।
मुख्य अतिथि डॉ मंजू वर्मा ने कहा कि यह सेंटर महिलाओं के स्वास्थ्य और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। हमारा लक्ष्य उन्नत तकनीकों के माध्यम से बेहतर और निजी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएगा। इस सेंटर में आधुनिक आईवीएफ सुविधाएं जैसे आईवीएफ, आईसीएसआई, एग फ्रीजिंग और जेनेटिक टेस्टिंग उपलब्ध हैं। साथ ही कास्मेटिक गायनेकोलॉजी विभाग में लेबियोप्लास्टी, वैजाइनल रीजुवनेशन और पोस्ट-प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट्स जैसी सेवाएं प्रदान की जाएंगी। आशीर्वाद हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ. विनोद कन्नौजिया और डॉ. अंजू कन्नौजिया ने कहा, "यह सेंटर महिलाओं को सम्पूर्ण स्वास्थ्य की बेहतरीन सेवाएं एक ही छत के नीचे प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य महिलाओं को उनकी व्यक्तिगत जरूरतों के अनुसार उच्च स्तरीय सेवाएं देकर उनके स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन में सुधार करना है। अतिथियों ने सेंटर की अत्याधुनिक सुविधायों का अवलोकन किया। इसके बेहतरीन प्रयासों की सराहना की। महिलाओं के स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह सेंटर एक नई क्रांति लाएगा। हजारों महिलाओं और दंपतियों के लिए उम्मीद की नई किरण साबित होगा।
इस अवसर पर डॉ. प्रियंबदा, डॉ. अम्बर खान, डॉ. शैली निगम, डॉ. राश्मि मौर्य, डॉ. शोभा बिन्द, डॉ. कुशुम पांडेय, डॉ. शिल्पी सिंह, डॉ. रीता दुबे, डॉ. बीना त्रिपाठी, डॉ. पंखुड़ी श्रीवास्तव, डॉ. पी. सिंह, डॉ. स्वेता गुप्ता, डा. पूजा यादव, डॉ. प्रिया पाटिल सहित तमाम चिकित्सकों की उपस्थिति रही। आंगतुकों का स्वागत आरडी चौधरी, सुनील कन्नौजिया, गुंजन श्रीवास्तव, मो0 अज़हर ने संयुक्त रूप से किया। अन्त में डा. विनोद कुमार ऑर्थो सर्जन ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार जताया।
0 टिप्पणियाँ