जौनपुर: अनुशासन, न्यायप्रियता एवं कर्मवाद की प्रतिमूर्ति थे बजरंगबली मिश्र: रमेश सिंह


नहीं रहे सेवानिवृत शिक्षक बजरंगबली मिश्र

सुइथाकला जौनपुर। विकासखंड क्षेत्र के भेला गांव निवासी प्राथमिक विद्यालय भेला में बतौर शिक्षक के रूप में सेवा दे चुके  बजरंगबली मिश्र (82) का अचानक तबियत बिगड़ने के चलते शुक्रवार की सुबह 5 बजे निधन हो गया। निधन की खबर सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई। बृहस्पतिवार को अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई थी। इलाज के लिए शाहगंज के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया। विधायक रमेश सिंह ने  शोकाकुल परिजनों को दुख बर्दाश्त करने और आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। विधायक ने कहा कि वह एक योग्य एवं कुशल शिक्षक थे। श्री मिश्र अनुशासन, न्यायप्रियता एवं कर्मवाद की प्रतिमूर्ति थे। बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि वह छात्र-छात्राओं के लिए सबसे प्रिय गुरुजी थे। पूर्व सांसद कुंवर हरिबंस सिंह, गांधी स्मारक विद्यालय संकुल के प्रबंधक हृदय प्रसाद सिंह रानू, रामनारायण पांडेय,पुष्पराज सिंह जिलाध्यक्ष भाजपा, धर्मेंद्र कुमार सिंह पिंटू अधिवक्ता, भीम खरवार, चित्रसेन सिंह आदि लोगों ने गहरा दुख जताते हुए शोक संवेदना प्रकट की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ