जौनपुर: सुरेश शुक्ल के विशेष कार्यकारी अधिकारी बनने से क्षेत्र में खुशी का माहौल

जौनपुर: सुरेश शुक्ल के विशेष कार्यकारी अधिकारी बनने से क्षेत्र में खुशी का माहौल


  • संगीत के क्षेत्र में बनाई विशेष पहचान, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मिल चुका है सम्मान
  • अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो, बालिका वधू, तेरे मेरे सपने, भोजपुरी फिल्मों में दी है आवाज

सुइथाकला, जौनपुर। मशहूर गायक एवं टीवी कलाकार, संगीतकार, अपने संगीत के सुरों से ग्रामीण क्षेत्र की ख्याति राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाने वाले व विकासखंड क्षेत्र के बरैली गांव निवासी सुरेश शुक्ल महाराष्ट्र सरकार में विशेष कार्यकारी अधिकारी चयनित हुए हैं। इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष का माहौल व्याप्त है। 

सुरेश शुक्ला ने महाराष्ट्र सरकार के प्रति धन्यवाद देते हुए आभार जताया है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करूंगा। श्री शुक्ल श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज समोधपुर के छात्र रहे हैं। इन्होंने अपनी प्रतिभा से भोजपुरी गीतों को ग्रामीण क्षेत्रों में एक विशेष पहचान दिलाई। 

छात्र जीवन में ही संगीत में उनकी गहरी रुचि थी जिसके चलते कम समय में ही वह संगीत की दुनिया में महाराष्ट्र से लेकर पूरे देश में टीवी स्क्रीन पर छा गए। विशेष कार्यकारी अधिकारी बनाए जाने पर मान्यता प्राप्त पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत तिवारी, गांधी स्मारक विद्यालय संकुल के प्रबंधक हृदय प्रसाद सिंह रानू, स्काउट गाइड के जिला मुख्य आयुक्त डॉ रणजीत सिंह, प्रधानाचार्य डॉ अजेय प्रताप सिंह, संगीत शिक्षक प्रेमनाथ सिंह, संतोष कुमार सिंह, नरसिंह बहादुर सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ, विनय त्रिपाठी, धर्मदेव शर्मा, डॉ शोभनाथ यादव, अरुण कुमार मौर्य आदि लोगों ने बधाई दी है। 

इन्होंने बालिका वधू, न आना इस देश मेरी लाडो, अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो, तेरे मेरे सपने आदि धारावाहिकों में अपनी आवाज दी है। भोजपुरी फिल्मों तोहसे प्यार बा, मोर्चा बंदी, गोधन, विवाह -2 आदि फिल्मों में संगीत  देने के साथ गायन भी किया है। 

भक्ति चैनलों संस्कार, सत्संग, आस्था आदि पर भजन तथा भोजपुरी  चैनलों दबंग, महुआ, बिग मैजिक गंगा, सिनेमा भोजपुरी आदि पर गाने प्रसारित होते रहते हैं। इन्हें उत्कृष्ट उपलब्धि पर महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों उत्तर कलाश्री एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ समारोह में भी इन्होंने अपने कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी थी और संस्कृति के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान पर सम्मानित भी किये जा चुके हैं।

The Gorgeous Salon, Wazidpur Tiraha, Azamgarh Road, Jaunpur, Khushboo Prajapati (Miss UP Queen), Mobile- 7348283008
Ad


THE GORGEOUS SALON JAUNPUR | the gorgeous salon jaunpurmind care center jaunpur |  MIND CARE CENTER VARANASI, JAUNPUR, | the gorgeous salon jaunpur| THE GORGEOUS SALON JAUNPUR
Ad


ADARSH PETHA STORE JAUNPUR, adarsh petha store jaunpur
AD

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ